back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोंडागांव:आरक्षक पुष्पराज सिंह की मौत की सीबीआई जाँच हो -आम आदमी पार्टी

कोंडागांव ,19 मई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहसंयोजक आशुतोष पांडे ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है कि पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल और प्रदेश सह संगठन मंत्री श्रीमती दुर्गा झा के द्वारा महामहिम राज्यपाल को जांजगीर जिले के सक्ति थाना क्षेत्र के आरक्षक पुष्पराज सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सीबीआई जाँच कराए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुंगेली जिला अध्यक्ष राम गंधर्व द्वारा मृत आरक्षक के परिवार से भी मुलाकात की गई। मृतक के पिता सीताराम और भाई जगदीप सिंह ने खुलकर आरोप लगाया कि चूँकि पुष्पराज ने विगत वर्ष पुलिस परिवार आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई थी ,इसके अलावा वे डिपार्टमेंट के अंदर भ्रष्टाचार को लेकर हमेशा भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहते थे। जिससे परेशान होकर वर्तमान एस पी, थाना प्रभारी सक्ति और एसडीओपी ने पुष्पराज की हत्या का षड्यंत्र रचा। मृतक परिजनों का कहना है कि वे पहले भी सोशल मीडिया में अपनी हत्या की आशंका जताते रहे हैं और हाल ही में वे पुलिस डिपार्टमेंट के बड़े भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले थे। मृत्यु के एक दिन पहले भी वे परिवार से अपनी हत्या की आशंका जता चुके थे। मृतक के भाई ने यह भी बताया कि पुष्पराज ने गत वर्ष कोरोना महामारी के दौरान अपने एक वर्ष का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिया था। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रभान श्रीवास्तव ने कहा कि पुष्पराज न केवल ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मचारी थे, बल्कि सामाजिक रूप से भी सजग और जिम्मेदार व्यक्ति भी थे। पुलिस डिपार्टमेंट उनके परिजनों के आरोपों को दरकिनार कर मामले की लीपापोती में लग गई है। जिन पुलिस अधिकारियों पर मृतक के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं वे अब भी अपनी जगहों पर बने हुए हैं और न्यायिक जाँच भी उन्हीं के माध्यम से होना है तो इससे सच्चाई कैसे सामने आएगी ? आम आदमी पार्टी यह मानती है कि अगर पुष्पराज की हत्या हुई है तो यह केवल एक पुलिस कर्मचारी की मौत नहीं है बल्कि यह ईमानदारी और सच्चाई की मौत है। अतः आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि है कि एक ईमानदार पुलिस कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की निष्पक्ष जांच हेतु पहले एसपी, थाना प्रभारी, एसडीओपी को निलंबित करें और जाँच के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सीबीआई जाँच की मांग करें।मृतक के परिजन भी महामहिम राज्यपाल से सीबीआई जाँच की मांग कर चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵