kondagaon-bjp-leaders-fed-jaggery-to-congressmen-to-bring-the-taste-of-non-standard-jaggery-to-the-head-of-state
kondagaon-bjp-leaders-fed-jaggery-to-congressmen-to-bring-the-taste-of-non-standard-jaggery-to-the-head-of-state

कोंडागांव : अमानक गुड़ का जायका प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाने भाजपा नेताओं ने कांग्रेसियों को खिलाया गुड़

कोंडागांव, 17 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बच्चो में कुपोषण और महिलाओं में एनीमिया की समस्या को खत्म करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा 'मधुर गुड़ योजना' शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार लोगों में होने वाली विटामिन सी और आयरन की कमी को दूर करना चाहती है। मगर भाजपा का आरोप है कि प्रदेश भर में मधुर गुड़ योजनान्तर्गत वितरित किया जा रहा गुड़ स्वास्थ्य व गुणवत्ता की दृष्टि से अमानक व अलाभकारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेताओं को गुड़ खिलाया। राशनकार्ड धारियों को जो गुड़ प्रदान किया जा रहा है वह स्तरहीन है, जिसके उपयोग से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा बना रहता है। इस संबंध में खाद्य पदार्थ की विभिन्न मानकों की कसौटी पर जांच हेतु भाजपा प्रयत्नशील है। किंतु सरकार और कांग्रेसी नेताओं द्वारा इसे खाने योग्य व पुष्टिकर प्रसारित किया जा रहा है, जिसके चलते गुरुवार को जिलाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेसी नेताओं के घर घर जाकर गुड़ वितरित करते हुए कहा कि जिस गुड़ को जानवर भी न खा सके ऐसा गुड़ प्रदेश सरकार द्वारा वितरित किया जा रहा है। अतः आप इस गुड़ का उपयोग कीजिए और अपने मुखिया तक इस स्तरहीन गुड़ का जायका पहुंचाते उन्हे तत्काल बाटे जा रहे उक्त खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुधार हेतु उनसे आग्रह करें। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in