कोंडागांव 20 मार्च (हि.स.)। जिले के अनंतपुर थाना द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् ग्रामीण वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश के परिपालन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव कपिल चन्द्रा के मार्ग दर्शन में अनंतपुर थाने परिसर दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आज शुभारंभ किया गया। जिसमें 20 ग्राम पंचायत अनंतपुर, अमरावती, तौरेगा, हिरलाभाट, बिजोंली, बेलोण्डी, देवगांव, मालगांव, शिवनी, करण्डी, गुमड़ी, अनंतपुर नाकापारा, बीजापुर, घोड़सोड़ा, एरला, बेड़ागांव, आंगाकोना, क्षमतापुर बामनदईपारा, अनंतपुर ‘ब’ बीजापुर की टीम भाग ले रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता




