किसान मोर्चा ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, चीन के खिलाफ प्रदर्शन
किसान मोर्चा ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, चीन के खिलाफ प्रदर्शन

किसान मोर्चा ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, चीन के खिलाफ प्रदर्शन

जम्मू, 17 जून (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमी खजुरिया के निर्देश पर किसान मोर्चा के नेताओं ने बुधवार को लद्दाख में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। चीन की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए किसान मोर्चा के नेताओं ने चीन के खिलाफ विरोध्या प्रदर्शन भी किया। उन्होंने ड्रीम सिटी में स्थित मोर्चा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी गई। मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता अजीत सिंह स्लाथिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मोर्चा अध्यक्ष जममू से बाहर होने के कारण इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह भाऊ ने किया। उनहोंने बताया कि इसमें भाग लेने वालों में रोहित वर्मा जनरल सेक्रेटरी, मुख्य प्रवक्ता अजित सिंह स्लाथिया, कार्यक्रम समन्वयक यश सेठ, एडवोकेट नरेश भगत, वीरेंद्र अरोड़ा, रोहित कुमार शर्मा, जोगिंदर पॉल और कई अन्य शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in