किसान मोर्चा ने बांटे मास्क एवं सेनिटाइजर
किसान मोर्चा ने बांटे मास्क एवं सेनिटाइजर

किसान मोर्चा ने बांटे मास्क एवं सेनिटाइजर

जम्मू, 08 जून (हि.स.)। भाजपा के किसान मोर्चा की ओर से कोरोना वायरस से बचाव और इसके बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए शुरू किए गए अभियान को सोमवार को भी जारी रखा गया। इस अभियान के चलते आज शहर के कालू चक्क और सैनिक कालोनी क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किये गए और इस दौरान लोगों में मास्क व सेनिटाइजर भी बांटे गए। किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमी खजुरिया की देखरेख में आयोजित किए गए इन कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता भी मौजूद रहे। इसके बारे में विस्तार में जानकारी देते हुए मोर्चा के प्रवक्ता अजीत सिंह स्लाथिया ने कहा कि मोर्चा अध्यक्ष ओमी खजुरिया ने कालू चकक और सैनिक कालोनी में आयोजित किए गए कार्यक्रमों के दौरान लोगों में मास्क, सेनिटाइजर और साबुन के पैकेट बांटे गए। उनहोंने बताया किइस दौरान लोगों को कोविद-19 के बारे में जागरूकता किया गया। उनको इससे बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार में बताया गया। स्लाथिया ने बताया कि इस दौरान लोगों ने भाजपा नेताओं के समक्ष अपनी समस्याओं को भी रखा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य नेताओं में बलबीर सिंह मन्हास, प्यारे लाल, तरसेम सिंह, विक्की मेहरा (लाली), अनिल बैंसला, तरसेम सिंह और अन्य शामिल थे। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी पूरी तरह से पालन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in