किसान मोर्चा ने कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित किए कार्यक्रम
किसान मोर्चा ने कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित किए कार्यक्रम

किसान मोर्चा ने कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित किए कार्यक्रम

जम्मू, 07 जून (हि.स.)। भाजपा के किसान मोर्चा की ओर से कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए रविवार को कार्यक्रम आयोजित किये गए। किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमी खजुरिया की देखरेख में आयोजित किए गए इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता मोर्चा के प्रभारी नंद किशोर शर्मा ने की। इनका आयोजन जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा और मंडल अध्यक्षों की ओर से किया गया। इसके बारे में विस्तार में जानकारी देते हुए मोर्चा के प्रवक्ता अजीत सिंह स्लाथिया ने कहा कि मोर्चा अध्यक्ष ओमी खजुरिया ने दंसाल और नगरोटा मंडलों में आयोजित किए गए इन कार्यक्रमों की शुरूआत की जबकि मोर्चा प्रभारी नंद किशोर शर्मा ने इनकी अध्यक्ष्ता की। इस दौरान लोगों को कोविद-19 के बारे में जागरूकता किया गया। स्लाथिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा द्वारा आयोजित किए गए इन कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय निवासियों में राशन, मास्क, साबुन और सैनिटाइजर वितरित किये गये। हाथ से बनाए गए मास्क स्थानीय लोगों ने किसान नेताओं को दिए और इनको करीब 550 लोगों में बांटा गया। इस दौरान किसानों ने उनके समक्ष अपनी समस्याओं को भी रखा। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड और किसान निधि योजना संबंधी समस्याएं थीं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य नेताओं में बलबीर सिंह मन्हास, प्यारे लाल, तरसेम सिंह, विक्की मेहरा (लाली), रमन सिंह, अनिल बैंसला, तरसेम सिंह और अन्य शामिल थे। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी पूरी तरह से पालन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in