केदारनाथ धाम सहित सम्पूर्ण जिले में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
केदारनाथ धाम सहित सम्पूर्ण जिले में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

केदारनाथ धाम सहित सम्पूर्ण जिले में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने घरों पर ही किया योगाभ्यास रुद्रप्रयाग, 21 जून (हि.स.)। शारीरिक दूरी के साथ जिले के अलावा केदारनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों, पुलिस जवानों के अलावा पुनर्निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने हाथों के बल से केदारनाथ मंदिर की पूरी परिक्रमा की। दरअसल, केदारनाथ धाम पर इस बार कोरोना वायरस का असर पड़ा है। स्थानीय यात्री ही तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। केदारनाथ धाम में मात्र कुछ तीर्थ पुरोहित, मंदिर के पुजारी-वेदपाठी, पुलिस के जवान और मजदूर मौजूद हैं। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धाम में मौजूद सभी लोगों ने केदारनाथ मंदिर के आगे जमकर योगाभ्यास किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्पयाग की स्वयं सेवी छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी अंजू विष्ट के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर योगाभ्यास किया व स्थानीय जनता को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान दीपिका, मनीषा, प्रियंका, रूचि काजल, वंदना भट्ट, माधुरी भट, भारती आदि मौजूद थे। इधर, नेहरू युवा केंद्र रुद्रप्रयाग के जिला युवा समन्वयक राहुल डबराल की अगुवाई में जिला के सभी ब्लॉकों में विभिन्न युवा मंडलो तथा राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार योग दिवस मनाया। इस वर्ष कोरोना के कारण योग दिवस की थीम घर पर योग, परिवार के साथ योग थी। इसका सभी लोगों द्वारा अनुपालन किया गया और घर पर ही योगाभ्यास किया गया। राष्ट्रीय युवा सेवक अनिषा बुटोला द्वारा ग्राम जखन्याल, गोपाल लाल द्वारा ग्राम बष्टी, चंद्रकांत जमलोकी द्वारा रविग्राम, फाटा, विपिन रौथाण द्वारा ग्राम किरोरातल्ला, बबिता पंवार द्वारा रुद्रप्रयाग में लोगों को योग करवाया गया एवं अन्य लोगों को प्रेरित करने के साथ साथ अपने दैनिक जीवन में योग को सम्मिलित करने की शपथ दिलाई गई। योग गुरु संतोष बर्त्वाल द्वारा भी रुद्रप्रयाग में लोगों के साथ मिलकर योग अभ्यास किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित डिमरी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in