काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में घुसा बाढ़ का पानी
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में घुसा बाढ़ का पानी

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में घुसा बाढ़ का पानी

गोलाघाट (असम), 25 जून (हि.स.)। गोलाघाट जिला में ब्रह्मपुत्र नद का जलस्तर बरसात के बाद बढ़ने की वजह से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में धीरे-धीरे पानी घुसने लगा है। वन विभाग से मिली जानकारी के ब्रह्मपुत्र नद के किनारे स्थित राष्ट्रीय उद्यान के वन शिविरों में नद का पानी घुसना शुरू हो गया है। बुधवार तक 10 वन शिविर पानी में डूब गये थे जो, गुरुवार को बढ़कर 33 हो गये हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ रमेश गोगोई ने बताया कि कंहरा में 06, बागोरी में 06, अगरातली में 16 और बूढ़ापहाड़ में 03 और उत्तर वनांचल में दो वन शिविर नद के पानी में डूब गये हैं। साथ ही धीरे-धीरे अब राष्ट्रीय उद्यान के अंदर पानी भरना शुरू हो गया है। नद का पानी राष्ट्रीय उद्यान में घुसने के चलते उद्यान के जीव-जंतु कार्बी पहाड़ की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। कार्बी पहाड़ की तरफ जा रहे जानवरों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर भारी संख्या में वन कर्मियों की तैनाती दिन-रात की जा रही है। वन विभाग के हाथियों को भी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त वन कर्मियों को बुलाया गया है। बाढ़ के समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारा 144 जारी की गई है। साथ ही जगह-जगह वेरिकेट लगाया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-37 से गुजरने वाले वाहनों के लिए टाइम कार्ड की व्यवस्था करने का भी प्रवाधान किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in