back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kaziranga Park: असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जानें का बना रहे प्लान तो जानिए कब से मिलेगी यहां एंट्री

Kaziranga National Park: घूमने के लिए मन मचल रहा हो और आप कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपको बता दें कि असम आपके लिए शानदार प्लेस रहेगा। इस जगह पर आप यकीन मानिए प्रकृति के करीब पाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घूमने के लिए मन मचल रहा हो और आप कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपको बता दें कि असम आपके लिए शानदार प्लेस रहेगा। इस जगह पर आप यकीन मानिए प्रकृति के करीब पाएंगे। खुद आप यहां आकर शांति और प्रकृति की हरियाली में इस कदर खो जाएंगे कि आपको यहां से जाने का मन नहीं करेगा। वैसे यहां पर एक जगह ऐसा भी है जहां पर आप वन्य जीवों को मस्ती करते नजदीक से देख सकते हैं। आइए जानते हैं यह क्या है और कब से पर्यटकों के लिए खुलेगा।

कब से खुलेगा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जो हर साल पर्यटकों के लिए खोला जाता है। इस साल भी इसकी तैयारी जोरों पर हैं। फिलहाल मिल रही जानकारी के हिसाब से यह अक्टूबर माह में देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। पर्यटन विभाग के कर्मियों के अलावा यहां के व्यापारी भी पर्यटकों के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

लकड़ी के सामान बेच कर हो रहे आत्मनिर्भर

दरअसल, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास हस्तशिल्प का एक बड़ा पर्यटन उद्योग खड़ा हो गया है। काजीरंगा में लकड़ी के गैंडों, हाथियों आदि की बिक्री करके कई परिवार आत्मनिर्भर हो गए हैं। हस्तनिर्मित काजीरंगा के जानवरों का चित्र खरीदना लगभग हर पर्यटक की चाह होती है। काजीरंगा में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वन उत्पादों के कुटीर उद्योग चलाने वाले भी उत्साहित हैं।

मन मोह लेते हैं लकड़ी के शो पीस

स्थानीय कलाकरों के हाथों से बने जानवरों के लकड़ी के बने शो पीस जीवंत से लगते हैं। काजीरंगा आने वाले पर्यटक निशानी के रूप में यहां से खरीद कर ले जाते हैं। दुनिया के विभिन्न देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए लकड़ी के बने गैंडे, हाथी और तमाम जानवरों के शो पीस या पेटिंग खरीदना पसंद करते हैं। काजीरंगा के कहरा में इससे कई व्यापारी हर वर्ष अच्छा व्यवसाय कर लेते हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ओवैसी ने चुनावी रैली में असम CM सरमा पर विवादित बयान, बताया ‘2 रुपये का भिखारी’, जानें ऐसा क्‍यों कहा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । AIMIM के प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर विवादित...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...