नागपुर में करोना कि अफवाह फैलानेवाले 3 लोग गिरफ्तार

नागपुर में करोना कि अफवाह फैलानेवाले 3 लोग गिरफ्तार

नागपुर, 27 मार्च (हि.स.) । नागपुर में 200 मरिज करोना पाजिटीव पाए जाने कि अफवा फैलाने वाले 3 लोगो को पुलिस कि साईबर सेल ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितो ने बिते 23 मार्च को आडियो क्लिप के जरिये करोना से जुडी झुटी जानकारी वाईरल कि थी। इस आडिओ क्लिप में आरोपितो ने दावा किया था कि, नागपुर में 200 से अधिक मरिज पाजिटीव पाये गए है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार झुटी आडिओ क्लिप जारी करने वालो में जय गुप्ता, अमित पारधी और दिव्यांशु मिश्रा शामिल है। कुल 4 मिनट 52 सेकंड के इस आडिओ क्लिप में करोना से जुडी तथ्यहिन जानकारी साझा कि गई है। नतीजतन यह क्लिप वाइरल होते ही, लोगो में डर का माहौल फैलने लगा। नागपुर महानगर निगम के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने इस आडिओ में किये गए सभी दावो के सिरे से खारिज किया है। इस आडिओ क्लिप का संज्ञान लेते हुए पुलिस कि साइबर टीम ने 35 लोगो से पुछताछ की थी। इस जांच में 3 लोगो के नाम सामने आए है। पुलिस आयुक्त भूषणकुमार उपाध्याय के दिशा निर्देशो के बाद इन तिनो के गिरफ्तार कर लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in