back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक चुनाव परिणाम पर अमित शाह की प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा कर्नाटक की जनता के कल्याण के लिए प्रयास करती रहेगी

कांग्रेस ने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 113 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। कांग्रेस ने 136 सीटों पर जीत दर्ज की है।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कर्नाटक के लोगों के कल्याण और विकास के लिए प्रयास करती रहेगी।

अमित शाह ने किया ट्वीट
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा को इतने वर्षों तक उनकी सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं कर्नाटक के लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा कर्नाटक के लोगों के कल्याण और विकास के लिए प्रयास करती रहेगी।”

कांग्रेस की प्रचंड जीत
बता दें कि कांग्रेस ने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 113 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस ने 128 सीटों पर जीत दर्ज कर ली थी और 8 सीटों पर आगे चल रही थी। भाजपा 60 सीटें जीत चुकी थी और 5 पर आगे चल रही थी। जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सियासत पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵