कर्नाटक चुनाव: जगदीश शेट्टार के कांग्रेस में जाने से ऐसे बिगड़ेगा भाजपा का खेल

जगदीश शेट्टार 2018 के विधानसभा चुनाव में धारवाड़ जिले की हुबली धारवाड़ मध्य सीट से जीते थे। शेट्टर लगातार छह बार से चुनाव जीत रहे हैं। वह 2012 से 2013 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं।
कर्नाटक चुनाव: जगदीश शेट्टार के कांग्रेस में जाने से ऐसे बिगड़ेगा भाजपा का खेल

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जगदीश शिवप्पा शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।छह बार के विधायक शेट्टार टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। बीएस येदियुरप्पा के बाद शेट्टार लिंगायत समुदाय के दूसरे सबसे बड़े नेता माने जाते हैं। कर्नाटक में लिंगायत वोटर्स की आबादी 17 फीसदी है। कहा जाता है कि लिंगायत वोर्टस किसी का खेल बिगाड़ सकते है तो किसी का बना सकते हैं।

बीजेपी ने इस बार नहीं दिया टिकट

बीजेपी ने इस कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार कई दिग्गज नेताओं के टिकट काट दिए, जिनमें एक नाम जगदीश शेट्टार का भी था टिकट ने मिलने से नाराज शेट्टार ने पहले पार्टी हाईकमान से इसकी वजह पूछी। उन्होंने कहा है कि मैं छह बार जीता, मेरे करियर में कोई दाग नहीं है और मुझ पर कोई आरोप नहीं है. ऐसे में मुझे बाहर क्यों किया जा रहा है?

कांग्रेस में शामिल होने के करने के बाद शेट्टार ने क्या कहा? 

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए जगदीश शेट्टार ने कहा कि 'मैंने कल भाजपा से इस्तीफा दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया।

कर्नाटक की राजनीति में शेट्टार का कितना बड़ा कद है?

जगदीश शेट्टार 2018 के विधानसभा चुनाव में धारवाड़ जिले की हुबली धारवाड़ मध्य सीट से जीते थे। शेट्टर लगातार छह बार से चुनाव जीत रहे हैं। वह 2012 से 2013 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं। 68 साल के शेट्टार 2008 से 2009 के बीच कनार्टक विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। कहा जाता है कि शेट्टार का कित्तूर कर्नाटक (मुंबई कर्नाटक) इलाके की 25 से अधिक विधानसभा सीटों पर प्रभाव है।

शेट्टार के कांग्रेस में जाने से कर्नाटक की सियासत में क्या बदलेगा

जगदीश शेट्टार 'लिंगायत समुदाय से आते हैं। येदियुरप्पा के बाद बीजेपी में जगदीश शेट्टार लिंगायत समुदाय के दूसरे सबसे बड़े नेता माने जाते हैं। लिंगायत समुदाय पहले ही नाराज माने जा रहे हैं। ऐसे में शेट्टार का बीजेपी छोड़कर कांग्रेस जाना उसे नुकसान पहुंचा सकता है।अब शेट्टार कांग्रेस में जा चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद होगी की शेट्टार के साथ लिंगायत वोटर्स भी कांग्रेस में ट्रांसफर हों। इससे भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। सूबे में आठ सीएम लिंगायत समुदाय से ही बने। माना जाता है कि कर्नाटक की 110 विधानसभा सीटों पर ये सीधा असर डालते हैं।

Related Stories

No stories found.