कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी और शाह समेत 40 लोगों के नाम

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में पीएम नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम प्रमुख हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी और शाह समेत 40 लोगों के नाम

नई दिल्ली,एजेंसी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बुधवार को जारी सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम प्रमुख हैं। 40 नामों की सूची में नितिन गडकरी, बी एस येदयुरप्पा और बसवराज बोम्मई के नाम भी शामिल हैं। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को एक चरण में वोटिंग होगी। 13 मई को नतीजे घोषित होंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है।

चार महीने में आठ बार कर्नाटक का दौरा कर चुके हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी चार महीने में आठ बार कर्नाटक की यात्रा कर चुके हैं, जो 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से एक साल में सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। आने वाले दिनों में उनके कई और दौरे होने की उम्मीद है। चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री ने कर्नाटक का पहला दौरा किया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कम से कम 20 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं

Related Stories

No stories found.