back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक सरकार का शपथ ग्रहण 2024 का ट्रेलर, बेंगलुरू में सिद्धा-शिव ने ली शपथ, लगा विपक्षी नेताओं का जमावड़ा

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के साथ 8 लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजों के एलान होने के कई दिनों के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर फैसला हो सका। कर्नाटक में अब शनिवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के साथ 8 लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वाले विधायकों की सूची कांग्रेस पार्टी ने जारी कर दिया था। कांग्रेस विधायक डॉ. जी परमेश्वर, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, केएच मुनियप्पा, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, प्रियांक खड़गे और जमीर अहमद खान ने आज मंत्री के रूप में शपथ लिया।

शपथग्रहण में पहुंचे विपक्षी नेता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, RJD नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं। मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। वहीं, शरद पवार फारुख अब्दुल्ला, एमके स्टालिन और हेमंत सोरेन भी मौजूद हैं।

उद्धव ठाकरे ने बनाई दूरी

उद्धव ठाकरे सिद्धारमैया सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद उद्धव को फोन करके समारोह में आने का निमंत्रण दिया था। वहीं, महाराष्ट्र की MVA में शामिल NCP अध्यक्ष शरद पवार भी कर्नाटक पहुंचे। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि उद्धव ठाकरे ने इस समारोह से दूरी क्यों बनाई है? बता दें कि राज्यसभा सांसद अनिल देसाई समारोह में शामिल हुए। 

किन नेताओं को मिला था निमंत्रण

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, एसपी चीफ अखिलेश यादव, एनसीपी चीफ शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला को बुलाया गया है। ममता बनर्जी ने अपनी जगह पार्टी सांसद काकोली घोष को बेंगलुरु भेजा है।

बीजेपी और आप नेताओं को न्योता नहीं

कर्नाटक राज्य कांग्रेस द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं किए गए नेताओं में भाजपा, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP), नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD), मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की BRS शामिल हैं।

विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar का नाम उन नेताओं में लिया जाता है, जिन्होंने संघर्ष के दम पर अपनी अलग...
spot_img

Latest Stories

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵