कानपुर देहात के दो शहीद जवानों के परिजनों को दी गयी 22-22 लाख की धनराशि
कानपुर देहात के दो शहीद जवानों के परिजनों को दी गयी 22-22 लाख की धनराशि

कानपुर देहात के दो शहीद जवानों के परिजनों को दी गयी 22-22 लाख की धनराशि

-उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने यह धनराशि दी लखनऊ, 19 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा के क्रम में शुक्रवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुये कानपुर देहात के दो जवानों के आश्रितों को 22-22 लाख रुपये की धनराशि जिलाधिकारी कानपुर देहात द्वारा प्रदान की गयी। यह धनराशि लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने एक दिन के वेतन से एकत्रित की गयी थी। कानपुर देहात में डेरापुर तहसील के ग्राम रैगवां निवासी शहीद श्यामबाबू की पत्नी श्रीमती रूबी देवी को 11 लाख व उनकी माता श्रीमती कैलाशी को 11 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गयी है। इसी तरह डेरापुर तहसील के ही वार्ड नं0-1 अम्बेडकर नगर डेरापुर निवासी शहीद रोहित कुमार यादव की पत्नी श्रीमती वैष्णवी यादव को 11 लाख व उनकी माता श्रीमती विमला देवी को 11 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गयी। हिन्दुस्थान समाचार/पीएन द्विवेदी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in