back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांकेर : आपसी विवाद में भतीजे ने चाचा का कान काटकर अलग कर दिया

कांकेर,27 जून (हि.स.)। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम धनगुडरा में हो रहे विवाह समारोह में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में आक्रोशित भतीजे अजय ने चाचा अशोक पुरबिया का कान काटकर अलग कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि में ग्राम धनगुडरा में का विवाह समारोह चल रहा था, इसी दौरान गाना बजाने को लेकर अजय और ललित नाम के युवक के बीच कहा-सुनी हो गई, विवाद बढ़ता देखकर चाचा अशोक पुरबिया शांत कराने पहुंच गए। विवाद को शांत कराते समय आक्रोशित भतीजे अजय ने चाचा अशोक को अपने बाहों में जकड़ लिया और उसके कान को दांतों से काटकर अलग कर दिया। घायल अशोक को तत्काल संजीवनी एक्सप्रेस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। घायल अशोक पुरबिया ने बताया कि अब मुझे मास्क लगाने में परेशानी होगी, मेरा कान अलग हो गया है। इसपूरे मामले की शिकायत भानुप्रतापपुर थाने में दर्ज कराई गई है। विवेचना अधिकारी तेज वर्मा ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵