नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति चुनाव में अपने नामांकन की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि नवंबर में उनका जन-संचालित अभियान जीतेगा। कमला ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नवंबर में उनका जनसंचालित अभियान की जीत होगी। उन्होंने लिखा कि हर वोट जीतने के लिए वो कड़ी मेहनत करेंगी।
मैं हर वोट जीतने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी: कमला हैरिस
कमला ने पोस्ट में लिखा कि “मैंने आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए फॉर्म पर साइन किए हैं। मैं हर वोट जीतने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी।
नवंबर में उनका जन-संचालित अभियान की जीत होगी।”
दरअसल अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होंगे। इस चुनाव में बाइडन के समर्थन के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस चुनाव लड़ेंगी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी कमला हैरिस के प्रति अपना समर्थन दिया है।
ओबामा ने एक्स पर लिखा, “यह हफ्ता शुरू होते ही मिशेल और मैंने अपनी दोस्त कमला हैरिस से फोन पर बात की। हमने उनसे कहा कि हमें लगता है कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका की एक शानदार राष्ट्रपति बनेंगी और उन्हें हमारा पूरा समर्थन है। हमारे देश के लिए इस महत्वपूर्ण क्षण में, हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने जा रहे हैं कि नवंबर में उनकी जीत हो। हमें उम्मीद है कि आप हमारे साथ जुड़ेंगे।” इससे पहले बुधवार को एक्टर और प्रमुख डेमोक्रेटिक फंडरेज़र जॉर्ज क्लूनी ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए हैरिस का समर्थन किया था।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कमला हैरिस को धन्यवाद दिया और उन्हें महान उपराष्ट्रपति कहा। बाइडन ने कहा कि वह अनुभवी हैं। सख्त हैं और सक्षम हैं। मेरे लिए कमला एक अविश्वसनीय साथी और हमारे देश के लिए एक नेता रही हैं। अब चुनाव अमेरिका के लोगों पर निर्भर करता है। इसके अलावा, वाइट हाउस की प्रेस सचिव, करीन जीन पियरे ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से ज्यादा पढ़ा-लिखा कोई नहीं है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





