धनबाद के 149 सहित 513 श्रमिकों को लेकर कालका से पहुंची स्पेशल ट्रेन।
धनबाद के 149 सहित 513 श्रमिकों को लेकर कालका से पहुंची स्पेशल ट्रेन।

धनबाद के 149 सहित 513 श्रमिकों को लेकर कालका से पहुंची स्पेशल ट्रेन।

धनबाद, 13 जून (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण घोषित लॉकडाउन में धनबाद के 149 समेत झारखंड के विभिन्न जिलों के 513 श्रमिक कालका से स्पेशल ट्रेन 04512 से धनबाद पहुंचे। स्पेशल ट्रेन से धनबाद के 149, बोकारो के 20, चतरा के 7, देवघर के 6, दुमका के 45, गिरिडीह के 11, गढ़वा के 18, गोड्डा के 23, गुमला के 68, हजारीबाग के 4, खूंटी के 48, कोडरमा का एक, लातेहार के 9, लोहरदगा के 12, रांची के 8, साहेबगंज के 44, सिमडेगा के 8, पश्चिम सिंहभूम के 33 श्रमिक धनबाद पहुंचे। धनबाद डीसी अमित कुमार के निर्देश पर श्रमिकों को सबसे आगे और सबसे पीछे वाली एक साथ 2 बोगियों से शारीरिक दूरी बनाकर प्लेटफार्म पर उतारा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराए गए और मास्क दिया गया। फूड पैकेट एवं पानी देकर उन्हें संबंधित जिले की बसों में बैठाया गया। श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 23 वाहनों का प्रबंध किया गया था। बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, गिरिडीह गढ़वा जिले के कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा के लिए जिला कृषि पदाधिकारी, लातेहार, लोहरदगा, रांची, साहेबगंज के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी तथा सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, धनबाद के लिए जिला गव्य विकास पदाधिकारी की संबंधित जिले के नोडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतिनियुक्ति की गई थी। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल चक्रवर्ती / सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in