ज्योतिषाचार्य ने भी किया 2022 में कुंभ का आयोजन करने का समर्थन
ज्योतिषाचार्य ने भी किया 2022 में कुंभ का आयोजन करने का समर्थन

ज्योतिषाचार्य ने भी किया 2022 में कुंभ का आयोजन करने का समर्थन

हरिद्वार, 18 जून (हि.स.)। ज्योतिषाचार्य पं. डाॅ. प्रदीप जोशी ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत कुंभ पर्व को 2021 के बजाय 2022 में करने की मांग का समर्थन किया है। जोशी ने कहाकि कि इस समय समूचा विश्व कोरोना महामारी से ग्रसित है। सरकारों को ध्यान भी कोरोना से निपटने पर केन्द्रीत है। ऐसे में कुछ संतों का मत है कि कुंभ पर्व का आयोजन 2021 की बजाय 2022 में किया जा सकता है। जोशी ने उनका समर्थन करते हुए कहाकि 13 अप्रैल 2022 की दोपहर तक बृहस्पति कुंभ राशि में रहेंगे। सौर मास के हिसाब से 21 मार्च को ही सूर्य मेष में प्रवेश कर चुके होंगे। इस कारण कुंभ शान-शौकत के साथ 2022 में किया जा सकता है। हमारे धर्म शास्त्रों में आपत्तिकाल में मर्यादा से अलग भी कार्य करने की इजाजत दी गई है। इस कारण आपत्तिकाल को देखते हुए कुंभ 2022 में किया जाना उचित होगा। उल्लेखनीय है कि 12 मई को अखिल भारतीय परमादर्श महामण्डलेश्वर परिषद ने बैठक कर कुंभ पर्व 2022 में आयोजित करने का निर्णय लिया था। उसके बाद अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा बलरामदास हठयोबी और भाजपा नेता व संत स्वामी यतिन्द्रानंद भी 2022 में कुंभ के आयोजन का समर्थन कर चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in