back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indo-Canada: जस्टिन ट्रूडो ने दी हिंदु समुदाय को नवरात्रि की शुभकामनाएं, भारत के साथ रिश्ते सुधारने के संकेत

Ottawa: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हिंदू समुदाय को नवरात्रि की शुभकामनाएं देने के साथ ही भारत के साथ कूटनीतिक तनाव कम करने की दिशा में सकारात्मक संकेत दिए हैं।

ओटावा, हि.स.। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हिंदू समुदाय को नवरात्रि की शुभकामनाएं देने के साथ ही भारत के साथ कूटनीतिक तनाव कम करने की दिशा में सकारात्मक संकेत दिए हैं।

PM ट्रूडो ने भारत पर लगाए थे आरोप

कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो ने खलिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंटों का हाथ होने के दावे के बाद से भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक रिश्ते तल्ख हो गए। हालांकि, भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए राजनीति से प्रेरित करार दिया था। वहीं, जस्टिन ट्रूडो ने अपने स्वर में नरमी लाते हुए भारत के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई।

जस्टिन ट्रूडो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, नवरात्र की शुभकामनाएं। मैं हिंदू समुदाय और इस त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामना देता हूं।

नवरात्र की शुभकामनाएं

कनाडाई प्रधानमंत्री की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अगली नौ रातों और 10 दिनों में कनाडा और दुनिया भर में हिंदू समुदाय के सदस्य नवरात्र मनाने के लिए एकत्रित होंगे। सभी कनाडाई लोगों के लिए नवरात्र हिंदू समुदायों के समृद्ध इतिहास और संस्कृति के बारे में अधिक जानने और कनाडा के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक ताने-बाने में उनके अमूल्य योगदान को पहचानने का अवसर भी प्रदान करता है।

बयान में कहा गया कि आज का समारोह हमें याद दिलाता है कि विविधता कनाडा की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक है। मैं अपने परिवार और कनाडा सरकार की ओर से इस साल नवरात्र मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रेड से पहले सुरक्षा पर समझौता! अजित डोभाल की रणनीति से भारत-कनाडा रिश्तों में नया मोड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और कनाडा ने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन के मोर्चे पर सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...