back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विमान ठीक होने के बाद कनाडा रवाना हुए जस्टिन ट्रूडो, जानिए कैसे बिताया दो दिनों का समय

G-20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो एक बजे यहां से रवाना हो गए। उनका विमान तकनीकी गड़बड़ी के कारण पिछले दो दिनों से उड़ान भरने में असमर्थ था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। G-20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आज मंगलवार अपराह्न एक बजे यहां से रवाना हो गए। उनका विमान तकनीकी गड़बड़ी के कारण पिछले दो दिनों से उड़ान भरने में असमर्थ था। जस्टिन ट्रुडो के प्रेस सचिव मोहम्मद हुसैन ने एक वक्तव्य में कहा कि तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है।

केंद्रीय मंत्री चन्द्रशेखर ने एयरपोर्ट पर किया विदा

केन्द्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर उन्हें विदा करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। एक्स पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और अपने साथी मंत्रियों की ओर से जी20 में उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। वे उनकी सफल एवं सुरक्षित कनाडा वापसी की कामना करते हैं। ट्रूडो जी20 में भागीदारी करने के लिए प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए थे। साथ में उनका बेटा जेवियर भी था। उनका विमान एयरबस एसई में तकनीकी गड़बड़ियां आ गईं। इस दौरान वे अपने होटल से काम करते रहे।

खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर करता रहा है भारत सरकार की आलोचना

उल्लेखनीय है कि कनाडा में खालिस्तानी गतिवधियों को लेकर ट्रूडो सरकार की भारत लगातार आलोचना करता रहा है। इससे दोनों देशों के संबंध भी काफी प्रभावित हुए हैं। आरोप लगता है कि घरेलू राजनीति के कारण ट्रुडो सरकार खालिस्तान समर्थकों के प्रति नरम रुख अपनाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-कनाडा संबंधों में नया मोड़, उच्चायुक्तों की वापसी पर बनी सहमति, PM मोदी-कार्नी की बैठक में हुई अहम चर्चा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के कनानास्किस शहर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...