Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर बोले अमित शाह, कहा- स्थिति सामान्य, जल्द बहाल होगी रेल सेवा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- भारत सरकार रिटायर्ड जज से हिंसा की जांच करवाएगा। जांच के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा। केंद्र सरकार साथ ही एक शांति समिति का भी बनाएगी
Amit Shah
Amit Shahtwitter/amitshah

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। मणिपुर में हुई हिंसा पर गृहमंत्री अमित शाह ने गुरूवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। अमित शाह नें कहा कहा कि उन्होंने तीन दिनों तक हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया है। उन्होंने कहा प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों सहित हर समुदाय के साथ उनकी बैठक हो चुकी है। भारत सरकार हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से हिंसा की जांच करवाएगा। जांच के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा। केंद्र सरकार साथ ही एक शांति समिति का भी बनाएगी।मणिपुर में ढेर सारी केंद्रीय एजेंसियां काम कर रही हैं।

सरकार देगी 5-5 लाख का मुआवजा

गृह मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवार वालों को राज्य और केंद्र सरकार 5-5 लाख का मुआवजा देगी। वहीं 6 मामलों की जांच CBI की विशेष टीम करेगी। इस दौरान अमित शाह ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने आगे कहा कि अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। प्रदेश में अब स्थिति सामान्य है। 

मणिपुर में कब बहाल होगी रेलवे सेवा?

गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश में स्थिति बेहतर होने की जानकारी दी उन्होंने कहा कि 15 पेट्रोल पंप चयनित किए हैं, जो 24 घंटे खुले रहेंगे। ट्रेन से भी मणिपुर में सप्लाई शुरू की जाएगी। इन सब तरीकों से पर्देश में जिन चीजों की कमी होगी, उन्हें पूरा किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि 2-3 दिन में रेलवे सेवा बहाल कर दी जाएगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in