गुवाहाटी के बाद जोरहाट में भी फेरी सेवा बंद
गुवाहाटी के बाद जोरहाट में भी फेरी सेवा बंद

गुवाहाटी के बाद जोरहाट में भी फेरी सेवा बंद

जोरहाट (असम), 23 जून (हि.स.)। ब्रह्मपुत्र नद के बढ़ते जलस्तर की वजह से अंतरदेशीय जल परिवहन विभाग ने फेरी सेवा (यंत्र चालित नाव) को बंद कर दिया है। राजधानी गुवाहाटी में भी सोमवार से फेरी सेवा को बंद कर दिया गया था। अंतरदेशीय जल परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुत्र नद का जलस्तर बढ़ने की वजह से कमलाबारी, अफलामुख और निमातीघाट से चलने वाली फेरी सेवा को मंगलवार की सुबह से बंद कर दिया गया है। फेरी सेवा का संचालन कब होगा इसके बारे में जल्द ही अंतरदेशीय जल परिवहन विभाग नोटिस जारी करेगा। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in