एचडी देवगौड़ा
एचडी देवगौड़ा

क्या लोकसभा चुनाव BJP के साथ लड़ेगी JD(S)? देवगौड़ा ने रुख किया साफ

एचडी देवगौड़ा ने मंगलवार को दोहराया कि उनकी पार्टी JD(S) आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी और न ही कांग्रेस गठबंधन में शामिल होगी।

नई दिल्ली, हि.स.। देश में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी राजनीतिक मोर्चे में जनता दल (सेक्युलर) के शामिल होने के कयास पर मंगलवार को पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने विराम लगा दिया है। एचडी देवगौड़ा ने मंगलवार को दोहराया कि उनकी पार्टी जद (एस) आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी और न ही कांग्रेस गठबंधन में शामिल होगी। पार्टी चुनाव अपने दम पर ही लड़ेगी।

क्या कहा देवगौड़ा ने?

देवगौड़ा का बयान उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी के सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जेडीएस और भाजपा के एकजुट होकर लड़ने के बयान के बाद आया है। मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में देवगौड़ा ने साफ किया कि आगामी चुनाव में जद (एस) अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगा।

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने लगाए थे आरोप

इस बीच मंगलवार को कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा और जद (एस) सूबे की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं लेकिन वे सरकार को अस्थिर नहीं कर सकते। वे अपने राजनीतिक फायदे के लिए कुछ राजनीतिक रणनीति बना रहे हैं लेकिन कुछ भी काम नहीं आएगा। राज्य की सरकार मजबूत और स्थिर है।

बता दें कि कर्नाटक में हाल में ही हुए राज्य के विधानसभा चुनाव में जेडीएस ने अकेले चुनाव लड़ा था जिसके कारण उसे आशा के अनुरुप सीटें नहीं मिलीं। वहीं कांग्रेस ने जी तोड़ मेहनत करते हुए पार्टी को जीत की राह पर ले आई। इधर भारतीय जनता पार्टी अपने जीत के रिकार्ड को कायम नहीं रख सकी। हाल में ही चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटें मिली जिसके बाद उसने सरकार बनाई। वहीं भाजपा को 66 सीट और जेडीएस को मात्र 19 सीटों से संतोष करना पड़ा।

कांग्रेस- 135

भाजपा- 66

जेडीएस- 19

अन्य- 4

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in