जनता कर्फ्यू का समर्थन : शंख, घंटी बजाकर जताया आभार
जनता कर्फ्यू का समर्थन : शंख, घंटी बजाकर जताया आभार

जनता कर्फ्यू का समर्थन : शंख, घंटी बजाकर जताया आभार

जनता कर्फ्यू का समर्थन : शंख, घंटी बजाकर जताया आभार धमतरी, 22 मार्च ( हि. स.)। जनता कर्फ्यू के दौरान अपनी सतत सेवा देने वाले पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, स्वच्छता दूत, मीडिया कर्मी का लोगों ने घंटी, शंख, ताली बजा कर अभिनंदन किया। जनता कर्फ्यू के दान धमतरी शहर में पूर्णता आवाजाही बंद रही। शाम को घड़ी में जैसे पांच बजे लोग घरों के सामने निकल आए। शंख, घंटी, ढोल बजाकर इस विपरीत स्थिति में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। जिसे जो सुविधा मिली उसकी सहायता से आवाज कर लोगों का अभिनंदन किया। धमतरी शहर के 40 वार्डों में लोग अपने घरों की दीवारों, बालकनी, आंगन, सड़क में निकलकर लोगों के प्रति आभार जताया। लोगों के इस तरह के सामूहिक रूप से अभिनंदन करने का सकारात्मक असर भी देखने को मिला। इसके साथ ही छुटपुट आवाजाही भी शहर में शुरू हो गई। लोग घंटे भर तक शंख, मंजीरा, ढोल, ढपली बजाते रहे। इस दौरान उत्साही युवाओं ने भारत माता के जयकारे भी लगाए। पुराना बस स्टैंड पीडी नाला के पास ढोल मजीरा बजा रहे मोहन लाल जैन, डॉ रविन्द्र जैन, दीपक जैन, कल्पना जैन सहित अन्य लोगों ने कहा कि देश में जब सभी अपने घरों में हैं तब भी ऐसी स्थिति में भी अपनी जान को जोखिम डालकर काम कर रहे सभी लोगों के प्रति हमारी छोटी सी जिम्मेदारी बनती है। एक छोटा सा प्रयास सभी को करना चाहिए। सभी को एक दूसरे के कार्यों का सम्मान करना चाहिए। यह सभी हमारे लिए इतना कुछ करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in