जगजीतपुर क्षेत्र का होगा चहुंमुखी विकासः आदेश चौहान
जगजीतपुर क्षेत्र का होगा चहुंमुखी विकासः आदेश चौहान

जगजीतपुर क्षेत्र का होगा चहुंमुखी विकासः आदेश चौहान

हरिद्वार, 12 जून (हि.स.)। रानीपुर विधानसभा अंतर्गत जगजीतपुर क्षेत्र के वार्ड नं.54 में विधायक आदेश चौहान और स्वामी आलोक गिरी महाराज ने सड़क, नाली,पुलिया आदि निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि लॉक डाउन के कारण क्षेत्र में विकास कार्य रुक गए थे जिन्हें अब शुरू किया जा रहा है। नगर निगम के सहयोग से सभी वार्डों में तेजी के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे। पूरे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। पार्षद नागेंद्र राणा ने कहा कि नगर निगम में शामिल किए गए नए वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के साथ कराए जाएंगे। स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। नगर निगम क्षेत्र में शामिल किए गए जगजीतपुर क्षेत्र के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के लिए विकास कार्य कराए जाने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खाली प्लाटों में पानी भरने से मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं। जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना रहता है। इस समस्या का समाधान किया जाना जरूरी है। नगर निगम प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद विकास कुमार, पार्षद मनोज प्रालिया, कमल प्रधान, पार्षद लोकेश पाल, प्रदीप कुमार, कमल राजपूत, संजय सिंह, अमित वालिया, अशोक सिंह, विपिन शर्मा, अजय कुमार, पंकज धीमान आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in