jagdalpur-more-than-10-prisoners-returned-to-central-jail-even-after-parole-is-over
jagdalpur-more-than-10-prisoners-returned-to-central-jail-even-after-parole-is-over

जगदलपुर : पेरोल खत्म होने के बाद भी वापस केंद्रीय जेल नहीं लौटे 10 से ज्यादा कैदी

जगदलपुर, 24 फरवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय के केंद्रीय जेल में बंद 10 कैदियों को पेरोल में रिहा किया गया था, जिन्हे अपनी पेरोल की अवधि खत्म होने के बाद वापस केंद्रीय जेल लौटना था, लेकिन पेरोल की अवधि खत्म होने के बाद 10 से ज्यादा कैदी वापस लौटे ही नहीं हैं। पेरोल खत्म होने के बाद केंद्रीय जेल से उन्हें वापस लौटने की सूचना भी दी गई, लेकिन अब तक वे वापस नहीं लौटे हैं। ज्ञात हो कि पेरोल में रिहा होने वालों में कई शातिर बदमाश और आदतन अपराधी भी शामिल हैं। केंद्रीय जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य ने बताया कि पेरोल पर छोड़े गए बंदियों को बुलवाया गया है। केंद्रीय जेल से वापस लौटने की सूचना भी उन्हें भेज दी गई, लेकिन अब तक वे वापस नहीं लौटे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in