back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

36 लाख के घटिया कूड़ेदान में हुआ भ्रष्टाचार- संजय पांडे

जगदलपुर, 8 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में लाखों रूपये के घटिया कूडेदान खरीदने में भष्ट्राचार होने की बात कही जा रही है। जगदलपुर के भाजपा पार्षद दल ने डस्टबिन खरीदी मामले पर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने आरोप लगाया कि डस्टबिन खरीदने में निगम ने भारी भ्रष्ट्राचार किया है। उन्होने कहा कि बिना किसी पूर्व योजना के घटिया गुणवत्ता की डस्टबिन आनन-फानन में एमआईसी की बैठक कर इसके क्रय की स्वीकृति दे दी गई थी। प्रति नग 7 हजार रुपये की उच्चतम कीमत में 522 नग, कुल 36 लाख रुपये व्यय करना अचंभित करने वाला है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि भाजपा पार्षद दल ने अपने प्रयासों से इसका तकनीकी जांच प्राप्त कर मौके पर जाकर डस्टबिन का निरीक्षण किया और उसके गुणवत्ता के संबंधित में जांच की तो पाया कि डस्टबिन की गुणवत्ता का मानक निम्र स्तर का है। उन्होंने बताया किस प्लायर द्वारा इसे 15 दिवस पहले डंप कर दिया गया है। अब इसको खपाने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होने कहा कि भाजपा पार्षद दल ने इस आशय का पत्र महापौर और आयुक्त को लिखा है, और इस क्रय आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई है। साथ ही जो भी लोग इस कार्य में लिप्त हैं, उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा सप्लाई एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किये जाने की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा पार्षद दल उग्र आंदोलन को मजबूर होगा। इस मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने कहा कि डस्टबिन की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद एक कमेटी बनाकर जांच करवाई गई थी, जिसमें कुछ गड़बड़ी मिली है। इसकी रिपोर्ट बनाकर जेम पोर्टल में डाल दी गई है। जहां पर जेम पोर्टल संबंधित फर्म को सूचित करेगी। इसके बाद फर्म आगे की कार्रवाई करेगी। उम्मीद है कि संबंधित फर्म नई डस्टबिन भेजेगी। आयुक्त ने कहा कि अब तक जिस फर्म ने यह डस्टबिन भेजी है, उसे इसका भुगतान नहीं किया गया है। लॉकडाउन के चलते डस्टबिन के क्वालिटी की जांच प्रभावित थी। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...