jagdalpur-bjp-engaged-in-political-gimmick-washing-the-soot-of-toolkit-lakeshwar-baghel
jagdalpur-bjp-engaged-in-political-gimmick-washing-the-soot-of-toolkit-lakeshwar-baghel

जगदलपुर : भाजपा सियासी नौटंकी कर टूलकिट की कालिख धोने में जुटी : लखेश्वर बघेल

जगदलपुर, 24 मई (हि.स.)। बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष और बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि टूलकिट मामले में भाजपा का षड्यंत्र उजागर होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह के चेहरे में लगी कालिख को धोने के लिए भाजपा गिरफ्तारी की सियासी नौटंकी कर रही है। जिसे भाजपा के सभी नेताओं का समर्थन भी प्राप्त नहीं हो सका है, क्योंकि बस्तर जिले में इनके द्वारा कहा गया था कि जिला मुख्यालय में तीन थानों पर अलग-अलग गिरफ्तारियां दी जाएंगी। लेकिन जिला मुख्यालय में महज एक थाने में अपनी गिरफ्तारी देकर, भाजपा द्वारा मात्र खानापूर्ति की गई। प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने सोमवार को एक बयान में कहा कि भाजपा ने षडयंत्र पूर्वक जाली दस्तावेज के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल करने के कूट रचना की थी, जिसका पर्दाफाश होने के बाद भाजपा सकते में है। भाजपा नेताओं की काली करतूत का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीयस्तर पर पर्दाफाश हो गया है। देश और दुनिया भाजपा की चाल चरित्र को पहचान चुकी है। झूठे एवं जाली दस्तावेज जारी करने वाले भाजपा नेताओं के पोस्ट में ट्वीटर ने मैनिपुलेटेड मीडिया लिख कर जनता को एलर्ट कर दिया है, जिसे हटाने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ट्विटर पर दबाव डाल रही है। इसके अलावा समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों सहित कई स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विश्वसनीय एजेंसियों ने भी भाजपा नेताओं के झूठ का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि टूलकिट मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा सहित मोदी सरकार के जिम्मेदार कई मंत्री बेनकाब हो गये हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं के खिलाफ टूलकिट मामले में एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। भाजपा नेताओं ने एपेंडमिक एक्ट का भी उल्लंघन किया है। जिस विश्वास के साथ जनता ने भाजपा को चुना, बीते 07 साल में मोदी सरकार देश की जनता के विश्वास पर खरा उतर नहीं पाई है। आज भी भाजपा, मोदी सरकार की असफलताओं को छुपाने के लिए, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरती मोदी की छवि को बचाने के लिए आदत अनुसार टूलकिट के माध्यम से फर्जी दस्तावेज की कूटरचना कर कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in