back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजा पर इजराइल की बमबारी जारी, नेतन्याहू ने स्वीकारा कि हमास हमले को रोकने में सुरक्षा चूक के लिए जवाबदेह

Tel Aviv: गाजा में पिछले 24 घंटे में इजराइल के हवाई हमलों में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में एक प्रमुख न्यूज चैनल अलजाज़ीरा के पत्रकार वेल अल-दहदौह की पत्नी, बेटे और बेटी की मौत हो गई।

तेल अवीव, हि.स.। गाजा में पिछले 24 घंटे में इजराइल के हवाई हमलों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में एक प्रमुख न्यूज चैनल अलजाज़ीरा के पत्रकार वेल अल-दहदौह की पत्नी, बेटे और बेटी की मौत हो गई। इस हमले में पत्रकार ने अपने पूरे परिवार को गवां दिया। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले में कम-से-कम 25 लोगों की मौत का दावा किया है।

हमले की चपेट में एक न्यूज चैनल का पत्रकार भी आ गया

गाजा में इजराइली सेना की बमबारी लगातार जारी है। हमले की चपेट में एक न्यूज चैनल का पत्रकार भी आ गया। इस परिवार ने इजराइल की चेतावनी के बाद मध्य गाजा स्थित सुनीरत शिविर में शरण ली थी। इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सभी नागरिकों को दक्षिण गाजा की ओर जाने की चेतावनी दी थी और उसी रात पड़ोस में हुई बमबारी से भयभीत होकर पत्रकार ने अपने परिवार के साथ नुसीरत शिविर में शरण ले रखी थी। बुधवार रात इस शिविर को इजराइली सेना ने निशाना बनाया।

नेतन्याहू ने स्वीकारा हमास के हमले को रोकने में हुई सुरक्षा चूक के लिए जवाब देना…

7 अक्तूबर को इजराइल पर फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद शुरू हुए संघर्ष में गाजा में अब तक 6,546 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। वहीं, इजराइल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए।

उधर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार स्वीकार किया है कि उन्हें 7 अक्टूबर के हमास के हमले को रोकने में हुई सुरक्षा चूक के लिए जवाब देना होगा। एक टेलीविजन संबोधन में उन्होंने कहा कि सुरक्षा चूक की जांच की जाएगी और सभी जिम्मेदारों को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर वे देश का भविष्य सुरक्षित करने के लिए जिम्मेदार हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...