आर्मीनिया और अजरबैजान नागरिकों को निशाना नहीं बनाएंगे
आर्मीनिया और अजरबैजान नागरिकों को निशाना नहीं बनाएंगे

आर्मीनिया और अजरबैजान नागरिकों को निशाना नहीं बनाएंगे

जिनेवा, 31 अक्टूबर, (हि. स.) । आर्मेनिया और अजरबैजान में हो रहे युद्ध में नागरिक आबादी को निशाना नहीं बनाने की बात की गई है। दोनों देशों के मध्यस्थों ने जिनेवा में मुलाकात की और इस बात पर सहमत हुए कि नागरिक जनसंख्या को जानबूझकर निशाना नहीं बनाएंगे। द को चेयर ऑर्गेनाइजेशन फॉर सिक्योरिटी एंड कोऑपरेशन इन यूरोप ने अपने एक टिप्पणी में कहा कि वह लोग युद्ध बंदियों के लिस्ट को भी एक दूसरे से साझा करेंगे और जो मारे गए हैं, उनकी लाशों को भी एक दूसरे को सुपुर्द करेंगे। दोनों पार्टी इंटरनेशनल कमेटी ऑफ़ रेड क्रॉस को युद्ध बंदियों के लिस्ट को सौंपेंगे ताकि बेहतर अदला-बदली की जा सके। यरवन और बाकू भी मॉस्को में 10 अक्टूबर को अपनाए गए संयुक्त वक्तव्य के हिसाब से विराम से संबंधित सवाल और टिप्पणी लिखित में देंगे । यह मध्यस्थता बातचीत लंबे समय से चले आ रहे विवाद का निपटारा करने की कोशिश है, जिसमें उस क्षेत्र पर विवाद है जोकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हिसाब से अजरबैजान का है लेकिन उस पर राज आर्मेनिया कर रहा है। ताजा विवाद सितंबर में शुरू हुआ जिसमें दोनों तरफ के सैकड़ों लोग मारे गए। इस मामले में हाल में ही अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट माइक पॉम्पियो ने दोनों देशों के बीच संघर्षविराम कराया था। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी कुमार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in