back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्रेन एन्यूरिज्म से पीड़ित शी जिनपिंग, सर्जरी करवाने से किया इन्कार – रिपोर्ट

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रेन एन्यूरिज्म से पीड़ित हैं। लेकिन उन्होंने इसके इलाज के लिए सर्जरी करवाने से साफ इन्कार कर दिया है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। चीनी ब्लॉगर्स का कहना है कि 68 वर्षीय शी जिनपिंग ने ब्रेन सर्जरी की जगह पारंपरिक दवाइयों से इलाज करवाने का विकल्प चुना है। दो साल पहले कोविड-19 महामारी की शुरूआत में, चीन ने बीमारी के इलाज के लिए पारंपरिक दवाइयों के विकल्पों के निर्यात पर काम किया था। डेली मेल की रिपोर्ट में कहा गया है कि शी जिनपिंग इस अभियान के प्रमुख समर्थकों में से एक थे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरह, शी जिनपिंग के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी गुप्त रहती है। डेली मेल ने बताया कि 2020 में पहली कोविड 19 की लहर के दौरान शेनझेन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वह भाषण के दौरान खांसने लगे थे। उनकी खांसी और चेहरे को देख अंदाजा लगाया जा रहा था, कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मार्च 2019 में इटली यात्रा के दौरान शी जिनपिंग लंगड़ाते हुए दिखे थे। उन्हें बैठने के लिए भी दूसरों की मदद की जरूरत पड़ रही थी। पिछले हफ्ते पोलित ब्यूरो स्टेट काउंसिल ने जनता को लॉकडाउन के खिलाफ बगावत नहीं करने की चेतावनी दी थी। चीन ने जीरो कोविड नीति के तहत कई सख्त नियम लागू किए हैं। जिसमें अपार्टमेंट के चारों ओर फेसिंग और गली पर मेटल बैरियर्स लगाना शामिल हैं। कम संक्रमण रेट्स के बावजूद अनुमानित 180 मिलियन चीनी लॉकडाउन में हैं। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...