back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन के अस्पतालों में अचानक क्‍यों बढ़ गई इतनी भीड़ ? सोशल मीडिया पर चीनी मरीजों के वीडियो हो रहे वायरल

चीन में फैले ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) की दुनिया भर में चर्चा शुरू हो गई है। इस वायरस से पीड़ित मरीजों की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में भय पैदा हो गया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसे वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं जो कोरोना काल की याद दिला रहे हैं। इनमें कमजोर चीनी बच्चे और दूसरे मरीज अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं। अस्‍पतालों की भीड़ में घबराए पैरेंट्स इधर-उधर परेशान घूमते देखे जा रहे हैं। इन वीडियो और फोटोज को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी परेशान हो गए है। 

गौरतलब है कि चीन में फैले ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) की दुनिया भर में चर्चा शुरू हो गई है। इस वायरस से पीड़ित मरीजों की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में भय पैदा हो गया है। कई लोग इसे कोरोना महामारी की तरह फैलने का खतरा बता रहे हैं। 

कोरोना महामारी की याद दिला रहा है HMPV

सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में छोटे बच्चे काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। अस्पतालों के बिस्तर पर मरीजों से भरे हुए हैं। वहीं कुछ फोटोज में अस्पतालों में भीड़ देखी जा रही है। हॉस्पिटल के सभी वार्ड मरीजों से भरे हैं और मरीजों की लंबी लाइन इलाज के लिए इंतजार कर रही है। ये सभी नजारे कोरोना महामारी की याद दिला रहे हैं।

चीनी लोग एहतियातन अस्पताल का रुख कर रहे है

चीन के अस्पतालों से भले ही भीड़ दिख रही है, लेकिन इस भीड़ से घबराने की जरूरत नहीं है। क्‍योंकि हॉस्टिपल में दिख रही ये भीड़ HMPV से संक्रमितों की नहीं बल्कि, चीनी लोग एहतियात के तौर पर अस्पताल का रुख कर रहे हैं। अध्ययन से पता चला है भारत के विपरीत, चीनी छोटी बीमारियां होने पर भी बड़े अस्पतालों में इलाज कराने जाते हैं और आईवी ड्रिप भी लगवाते हैं। यहां आमतौर पर सर्दियों में संक्रमण बढ़ जाता है और छोटे बच्चे इसकी चपेट में आते हैं। यही कारण है कि बीजिंग समेत दूसरे शहरों के अस्पतालों में भीड़ दिख रही है। 

चीन की यात्रा विदेशी नागि‍रकों के लिए सुरक्षित

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन की यात्रा करना विदेशी नागि‍रकों के लिए सुरक्षित है। मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि सर्दियों के मौसम में सांस से संबंधित संक्रमण तेजी से फैलता है। पिछले सालों की तुलना में ये बीमारियां कम फैल रही हैं। चीन सरकार चीनी नागरिकों और विदेशियों के स्वास्थ्य की चिंता करती है। चीन की यात्रा करना पूरी तरह से सुरक्षित है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...