back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HMPV को लेकर WHO का पहला बयान जारी, जानिए वायरस से बचने के लिए लोगों को क्‍या दी हिदायत

HMPV को लेकर पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने HMPV से बचने के लिए हिदायत देते हुए इससे न घबराने की बात कही है।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । चीन में पैर पसारने के बाद भारत में एंट्री कर चुके ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) वायरस को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से एक बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने एचएमपीवी से बचने के लिए हिदायत देते हुए इससे न घबराने की बात कही है। 

डॉ. स्वामीनाथन ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह कोई अंजान वायरस नहीं है। बल्कि एक जाना माना वायरस है। जो कि सांस से संबंधित संक्रमण का कारण बनता है। इसके लक्षण ज्यादातर हल्के होते हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि इस वायरस से घबराने की कोई बात नहीं है। स्वामीनाथन ने अपनी पोस्‍ट में लोगों से सर्दी के दिनों में बरती जाने वाली सामान्य सावधानियां बरतने की बात कहते हुए मास्क पहनने और हाथ धोने का आग्रह किया है। 

घबराने की बजाय सावधानी बरतनी चाहिए 

डॉ. स्वामीनाथन ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी घबराने के बजाय सर्दी होने पर सामान्य सावधानियां बरतने पर ध्‍यान देना चाहिए। भीड़ में मास्क पहने, हाथ धोएं, भीड़ से बचें और गंभीर लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह अवश्‍य लेनी चाहिए। यह आश्वासन तब सामने आया है जब भारत के कर्नाटक और गुजरात में तीन बच्‍चों में इस वायरस के लक्षणों की पुष्‍टी जांच रिपोर्ट में हुई है। इनमें से किसी भी मरीज का अंतरराष्ट्रीय यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बयान 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इस वायरस को लेकर अपने बयान में कहा है स्वास्थ्य मंत्रालय चीन में वायरस के प्रसार पर नजर रखे हुए है। डर को दूर करने की कोशिश करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कोई नया वायरस नहीं है और लोगों को इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि एचएमपीवी भारत सहित वैश्विक स्तर पर पहले से ही प्रचलन में है, और विभिन्न देशों में इससे जुड़ी श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले सामने आए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵