back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांगो में इबोला के नये मामले की डब्ल्यूएचओ ने की पुष्टि

किन्शासा, 5 मई (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के नये मामले की पुष्टि की है। चीन की संवाद समिति ने कहा कि कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बानडाका में इबोला के तीसरे मामले की पुष्टि की थी। बानडाका में ही पहला मामला भी मिला था। इससे पहले के दोनों इबोला संक्रमितों की मौत हो गई है। वे दोनों रिश्तेदार थे। डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय कार्यालय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुये कहा कि इबोला संक्रमण के पहले मामले के साथ यह व्यक्ति संपर्क में आया था। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि अब तक 444 संपर्क मामलों को चिह्न्ति किया गया है। कांगो ने 23 अप्रैल को 14वीं बार इबोला संक्रमण के प्रसार की घोषणा की थी। कांगो में 1976 के बाद से 14वीं बार इबोला फैल रहा है। साल 2018 के बाद छठी बार इबोला संक्रमण फैल रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि साल 2018 में इबोला संक्रमण के 54 और 2020 में 130 मामले दर्ज किये गये थे। दिसंबर 2021 में कांगो ने इबोला संक्रमण के खत्म होने की घोषणा की थी। तब संक्रमण के आठ मामलों की पुष्टि हुई थी, जिसमें से छह की मौत हो गई थी। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...