back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डब्ल्यूएचओ का अलर्ट, ब्रिटेन में बढ़ सकते हैं मंकीपॉक्स के मामले

लंदन, 19 मई (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी जारी की है कि ब्रिटेन में मंकीपॉक्स वायरस के मामले बढ़ सकते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारी इस वायरस का पता लगा रहे है, जो अब तक नौ लोगों को प्रभावित कर चुका है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, वर्तमान में उपलब्ध जानकारी के आधार पर, ऐसा माना जा रहा है कि संक्रमण के मामले ब्रिटेन में स्थानीय रूप से प्राप्त हो रहे हैं। वायरस का प्रसार किस स्तर पर है, इसे अभी बताया नहीं जा सकता। लेकिन आगे इसकी पहचान की संभावना है। 6 मई को एक ही घर से तीन मामले मिले थे। इसके कुछ दिनों बाद चार और मामले सामने आए थे। इनके अलावा, संक्रमित मामले एक लंदन से और एक इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व में मिले थे। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने बुधवार को कहा कि इंग्लैंड में 6 से 9 मई के बीच मंकीपॉक्स के कई मामले सामने आए। हाल के मामलों में मुख्य रूप से समलैंगिक संबंध बनाने वाले पुरुष शामिल हैं। यूकेएचएसए के मुख्य चिकित्सा सलाहकार सुसान हॉपकिंस ने कहा कि हम स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सलाह प्रदान करने के लिए मामलों को करीब से जानने की कोशिश कर रहे हैं। –आईएएनएस पीके/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...