what-are-the-characteristics-of-china39s-new-type-of-political-party-system
what-are-the-characteristics-of-china39s-new-type-of-political-party-system

चीन की नई तरह की राजनीतिक पार्टी व्यवस्था में क्या हैं विशेषताएं

बीजिंग, 26 जून (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय ने 25 जून को नयी तरह की राजनीतिक पार्टी व्यवस्था संबंधी श्वेतपत्र जारी किया, जिसमें चीन की पार्टी व्यवस्था की उत्पत्ति और विकास प्रक्रिया का सिंहावलोकन किया गया और लंबे अरसे से सीपीसी पार्टी की व्यवस्था निर्माण में प्राप्त उपलब्धियों को साझा किया गया है। श्वेतपत्र के मुताबिक, 2019 के अंत तक चीन में सीपीसी पार्टी के कुल 9.19 करोड़ सदस्य हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाली बहुपार्टियों का सहयोग और राजनीतिक सलाहकार व्यवस्था चीन की नयी तरह की राजनीतिक पार्टी व्यवस्था है, जो चीन की प्रशासन प्रणाली का एक अहम गठित भाग है और मानव जाति की राजनीतिक सभ्यता के लिए अहम योगदान भी है। श्वेतपत्र में कहा गया कि लंबे अरसे से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने देश की विभिन्न लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टियों से सहयोग कर एकजूट और सामंजस्यपूर्ण नई तरह के राजनीतिक पार्टी संबंध स्थापित किए हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी नेतृत्व करती है, जबकि बाकी अन्य लोकतांत्रिक पार्टियां विपक्षी पार्टियां के बजाये हिस्सेदारी पार्टियां हैं। दोनों एक दूसरे की निगरानी करती हैं और सहयोग भी करती हैं। चीन की राजनीतिक पार्टी व्यवस्था व्यापक लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। देश के विभिन्न तबकों के लोगों के मतों और सुझावों को अच्छी तरह सरकार के समक्ष पहुंचाया जा सकता है। लोग सलाह मश्विरे में समानता की खोज करने की कोशिश करते हैं और सरकारी नीतियों की स्थिरता को सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं। चीन में जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) चीन की सत्ता संस्था है, साथ ही लोकतांत्रिक पार्टियों और निर्दलीय लोगों द्वारा भूमिका अदा करने वाली अहम संस्था भी है। चूंकि देश की विभिन्न स्तरीय एनपीसी कमेटियों में उनके कई संख्या के प्रतिनिधि होते हैं। श्वेतपत्र में बताया गया कि 70 से अधिक वर्षों के विकास के बाद चीन की राजनीतिक पार्टी व्यवस्था दिन ब दिन परिपक्व होती रही है, जो कि मानव जाति की राजनीतिक सभ्यता की नई विचारधारा बन चुकी है। चीन दूसरे देशों की राजनीतिक पार्टी व्यवस्था नहीं अपनाता है, साथ ही चीन की व्यवस्था को दूसरे देशों पर भी नहीं थोपता है। तथ्य से साबित है कि चीन की राजनीतिक पार्टी व्यवस्था चीन की स्थिति और देश के प्रशासन की मांग से मेल खाती है, जो चीन के विकास, राष्ट्रीय पुनरुत्थान, सामाजिक प्रगति और जनता के सुखमय के लिए लाभगायक बुनियादी राजनीतिक प्रणाली है। चीन विश्व के अन्य देशों द्वारा अपनी राष्ट्रीय परिस्थिति से मेल खाने वाली राजनीतिक पार्टी व्यवस्था का सम्मान करता है और आपसी समानता और सम्मान के सिद्धांत के आधार पर विश्व के साथ आदान प्रदान को मजबूत करेगा, ताकि एक साथ मानव साझे भाग्य वाले समुदाय को आगे बढ़ा सके। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in