back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेस्ट बैंक : शरणार्थी शिविर में हुई झड़प, 13 फिलिस्तीनी घायल

रामल्लाह, 14 मई (आईएएनएस)। वेस्ट बैंक के जेनिन शरणार्थी शिविर में संघर्ष के दौरान कम से कम 13 फिलिस्तीनी घायल हो गए। जेनिन शहर के इब्न सिना अस्पताल के निदेशक जानी जौखा ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि 13 घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। जिसका इलाज जारी हैं। बाकी लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया, इजरायली सैनिकों ने घायलों को निकालने और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के लिए चिकित्सा टीमों को शरणार्थी शिविर में जाने से रोका। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि शुक्रवार को, इजरायली सैनिकों ने शरणार्थी शिविर पर धावा बोल दिया और एक फिलिस्तीनी महमूद अल-देबेई के घर को घेर लिया। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने लाउडस्पीकर से फिलिस्तीनी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, जब अल-देबेई ने इनकार कर दिया तो सैनिकों ने उनके घर पर गोलियां चला दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इजरायली अधिकारियों ने अभी इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बुधवार को जेनिन में अल-जजीरा के महिला पत्रकार शिरीन अबू अकलेह की हत्या के बाद से वेस्ट बैंक में तनाव बढ़ गया है। –आईएएनएस पीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵