back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

युद्ध अफगानिस्तान के राजनीतिक संघर्षों का समाधान नहीं

तेहरान, 9 जुलाई (आईएएनएस)। काबुल सरकार और तालिबान के सदस्यों द्वारा भाग लिए गए एक संवाद के समापन पर जारी बयान में कहा गया कि युद्ध अफगानिस्तान के राजनीतिक संघर्षों का समाधान नहीं है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में दशकों से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के प्रयास में इस दो दिवसीय संवाद को आयोजित किया गया था। गुरुवार की रात बैठक के अंत में जारी बयान में युद्धरत पक्षों ने अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए ईरान के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। अफगान सरकार और तालिबान इस बात पर सहमत हुए कि युद्ध जारी रहने से देश के हितों को नुकसान होगा और उन्हें संबंधित पक्षों के बीच मतभेदों के राजनीतिक और शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। बयान में आगे कहा गया, उन्होंने उन मुद्दों पर चर्चा करने का भी निर्णय लिया, जिन्हें आगे परामर्श की आवश्यकता है जैसे कि युद्ध से स्थायी शांति और अफगानिस्तान में इस्लामी व्यवस्था के प्रसार के लिए एक तंत्र की स्थापना। इसके अलावा, जल्द से जल्द आयोजित होने वाली अगली बैठक के दौरान लक्ष्यों को प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बात की गई। लोगों के घरों, कार्यालयों, मस्जिदों, अस्पतालों और सार्वजनिक संस्थानों को निशाना बनाने वाले हमलों की निंदा करते हुए पक्षों ने अपराधियों को सजा देने की मांग की। ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने गुरुवार को अफगान राजनीतिक दलों के बीच मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया। रीफ ने अंतर-अफगान संवाद के अंत में कहा, शांति के लिए त्याग और क्षमा की भावना होनी चाहिए, अधिकतम मांगों से बचना चाहिए और दूसरे पक्ष की मांगों पर ध्यान देना चाहिए। मैं आपसे (अफगान पार्टियों) मांग करता हूं कि इस अवसर का लाभ उठाएं और जल्द से जल्द अफगानिस्तान में युद्ध को समाप्त करें और अफगानिस्तान के लोगों को विकास का अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ईरान अफगान पक्ष की इच्छानुसार किसी भी तरह से वार्ता को जारी रखने के लिए तैयार है। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵