बीजिंग, 22 मार्च (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 21 मार्च को इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ न्यूज ब्रीफिंग बुलाई। वांग यी ने कहा कि यह विदेश मंत्री बनने के बाद इस्लामी सहयोग संगठन के विदेश मंत्री सम्मेलन में उनकी पहली भागीदारी है। इससे सहयोग गहराने में चीन और इस्लामिक देशों की मजबूत इच्छा जाहिर हुई। वांग यी ने कहा कि वर्तमान विदेश मंत्री सम्मेलन का विषय है एक साथ एकता, न्याय और विकास साकार करें। वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में यह विषय और महत्वपूर्ण हो जाता है। वांग यी ने कहा कि चीन और इस्लामिक देशों के बीच मित्रता का लंबा इतिहास है। चीन इस्लामिक देशों के साथ आपसी समझ और सहयोग करना चाहता है। वांग यी ने कहा कि चीन और इस्लामिक देशों के बीच सहयोग दक्षिण-दक्षिण सहयोग का महत्वपूर्ण भाग है। परिवर्तन और महामारी के सामने चीन और इस्लामिक देशों को एकजुट होकर समान रुख रखना चाहिए, ताकि समान हितों की रक्षा की जा सके। वांग यी ने कहा कि वर्तमान दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के सावधानीपूर्वक बुनियादी मापदंड के सामने गंभीर चुनौती मौजूद है। चीन इस्लामिक देशों के साथ बहुपक्षवाद का पालन करते हुए संप्रभु स्वतंत्रता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करना चाहता है, संयुक्त राष्ट्र चार्टर की रक्षा करना चाहता है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में निष्पक्षता व न्याय की रक्षा करना चाहता है। वांग यी ने कहा कि चीन और इस्लामिक देशों के बीच सहयोग की बड़ी निहित शक्ति है। चीन इस्लामिक देशों के साथ बेल्ट एंड रोड का उच्च गुणवत्ता वाला निर्माण करना चाहता है, ताकि विश्व आर्थिक पुनरुत्थान और वृद्धि बढ़ाने में योगदान किया जा सके। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम




