नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| न्यूजीलैंड में एक उत्तरी राता नाम का पेड़ है, जिसे ‘द वॉकिंग ट्री’ के नाम से जाना जाता है। इस अनोखे पेड़ को ‘ट्री ऑफ द ईयर’ प्रतियोगिता में विजेता का खिताब मिला। ये पेड़ उत्तरी राता देश के सबसे ऊंचे फूलों वाले पेड़ों में शामिल है। इसके अलावा विजेता पेड़ की वर्तमान उम्र को लेकर जानकारी नहीं है, लेकिन माना जाता है कि यह लगभग 150 वर्ष पुराना है।
वाॅकिंग ट्री को किया गया सम्मानित
न्यूजीलैंड आर्बोरकल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित हुई प्रतियोगिता विविध पेड़ों को सम्मान देती है। ऐसोसिएशन ने विजेता पेड़ को असाधारण बताकर उसकी काफी सराहना की थी। इसमें एक शानदार दृश्य और इतिहास को लेकर चर्चा की गई।
वाॅकिंग ट्री में है कई खासियत
यह ‘चलने वाला पेड़’ 32 मीटर ऊंचा बताया जाता है और दक्षिण-द्वीप के पश्चिमी तट पर करामिया के पास मौजूद है। यह पेड़ प्राकृति का अद्भुत तोहफा माना जाता है। इसकी तुलना JRR टॉल्किन नामक लेखक के लोक्रपिय वृक्ष से भी करते हैं। ये पेड़ एन्ट्स पात्र के जैसा भी नजर आता है। इसकी वजह से पेड़ को उपनाम दिया गया है।
प्रतियोगिता में वोट के जरिए मिली जीत
प्रतियोगिता में इस पेड़ ने सभी को पछाड़ते हुए 42 प्रतिशत वोट हासिल किया। इस प्रतियोगिता में विलो पेड़ को भी शामिल किया गया, जिसकी लोगों ने खूब सारी फोटो भी खींचा था।
करामिया के एक निवासी पीट करी ने जानकारी दिया कि साल 1875 में इस क्षेत्र में आने के बाद उनके परिवार ने खेती के लिए पेड़ो को काट दिया था, लेकिन वॉकिंग ट्री छोड़ा गया था।
रिची हिल ने पेड़ को बताया खास
NZ Arb के अध्यक्ष, रिची हिल ने आईएल साइंस को बताया कि “मेरे परिवार वालों ने इस पेड़ के अलावा कोई और पेड़ को नहीं छोड़ा था, क्योंकि उनको यह काफी खास लगता था। उन्होंने इसके अलावा सभी पेड़ों को ही जला दिया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:
ं-करे




