back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन और जापान के विदेश मंत्रियों के बीच वीडियो वार्ता

बीजिंग, 19 मई (आईएएनएस)। 18 मई को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हायाशी के साथ वीडियो वार्ता में कहा कि हाल में चीन और जापान के लिए तीन फौरी कार्य हैं, यानी दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों के विकास की सही दिशा को अच्छी तरह पकड़ना चाहिए, द्विपक्षीय संबंधों के विकास की प्रेरणा शक्ति को बनाए रखना चाहिए और समय पर हस्तक्षेप के तत्वों को मिटाना चाहिए। वांग यी ने कहा कि इस साल चीन और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के सामान्यीकरण की 50वीं वर्षगांठ है, जो दोनों देशों के संबंधों के विकास इतिहास में अहम मील का पत्थर है। दोनों देशों मैत्रीपूर्ण संबंधों की रक्षा करनी चाहिए और द्विपक्षीय संबंधों के राजनीतिक आधार को मजबूत करना चाहिए। वांग यी ने कहा कि हाल में थाईवान जैसे चीन के केंद्रीय हितों से संबंधित अहम सवालों पर जापान का रुख नकारात्मक है। जापान पक्ष को अपने द्वारा दिये गये वचनों का कड़ाई से पालन कर द्विपक्षीय संबंधों की अच्छी तरह रक्षा करनी चाहिए। वांग यी ने बताया कि जापान-अमेरिका सहयोग को चीन की प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास के हितों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। आशा है कि जापान इतिहास के सबक को लेकर क्षेत्रीय शांति व स्थिरता को महत्व देकर सावधानी से कार्रवाइयां करेगा। जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हायाशी ने कहा कि जापान और चीन के बीच व्यापक समान हित हैं और सहयोग की भारी गुंजाइश भी है। जापान चीन के साथ सदिच्छापूर्ण रूप से संपर्क को बनाए रखना चाहता है और संवेदनशील सवालों का अच्छी तरह निपटारा कर राजनीतिक आपसी विश्वास को प्रगाढ़ करेगा। दोनों नेताओं ने समान हित वाले क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और संपर्क को बरकरार रखने पर मंजूरी भी दी। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...