back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

US Travel Ban: 1 जनवरी से अमेरिका में No Entry! डोनाल्ड ट्रंप ने 39 देशों तक बढ़ाया ट्रैवल बैन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय और सार्वजनिक सुरक्षा का हवाला देते हुए इमिग्रेशन नीति को और सख्त कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने सात और देशों पर पूर्ण ट्रैवल बैन लगा दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय और सार्वजनिक सुरक्षा का हवाला देते हुए आव्रजन नीति को और सख्त कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने सात और देशों पर पूर्ण ट्रैवल बैन लगा दिया है, जबकि 15 अन्य देशों के नागरिकों पर आंशिक प्रवेश प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इसके साथ ही अमेरिका द्वारा ट्रैवल बैन या एंट्री रेस्ट्रिक्शन झेलने वाले देशों की कुल संख्या बढ़कर 39 हो गई है

1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम

व्हाइट हाउस की फैक्ट-शीट के मुताबिक, यह नया और विस्तारित ट्रैवल बैन 1 जनवरी से प्रभावी होगा। प्रशासन का कहना है कि कमजोर वीजा जांच प्रणाली, वीजा ओवरस्टे की ऊंची दर और आतंकवादी गतिविधियों का खतरा इस फैसले के पीछे मुख्य वजह है।

इन 7 देशों पर लगा पूर्ण ट्रैवल बैन

नए ऐलान के तहत जिन देशों पर पूरी तरह से अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई गई है, वे हैं बुर्किना फासो, माली, नाइजर, दक्षिण सूडान, सीरिया, लाओस, सिएरा लियोन इसके अलावा, फिलिस्तीनी अथॉरिटी द्वारा जारी यात्रा दस्तावेज रखने वाले फिलिस्तीनियों को भी प्रतिबंधित सूची में शामिल किया गया है। लाओस और सिएरा लियोन पर पहले आंशिक पाबंदियां थीं, जिन्हें अब पूर्ण ट्रैवल बैन में बदल दिया गया है।

15 देशों पर आंशिक एंट्री रेस्ट्रिक्शन

ट्रंप प्रशासन ने 15 देशों के नागरिकों पर आंशिक प्रवेश प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें शामिल हैं अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा, बेनिन, कोट डी’आईवोर, डोमिनिका, गैबॉन, गाम्बिया, मलावी, मॉरिटानिया, नाइजीरिया, सेनेगल, तंजानिया, टोंगा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे। वहीं, बुरुंडी, क्यूबा, टोगो और वेनेजुएला पर पहले से लागू आंशिक प्रतिबंध जारी रहेंगे। इस बीच तुर्कमेनिस्तान को आंशिक राहत दी गई है और उसके नागरिकों के लिए गैर-आप्रवासी वीजा पर लगी पाबंदियां हटा ली गई हैं।

पहले से इन 12 देशों पर ट्रैवल बैन

अमेरिका पहले ही 12 देशों के नागरिकों पर ट्रैवल बैन लागू कर चुका है। इनमें शामिल हैं अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरीट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि हालिया सुरक्षा घटनाओं के बाद यह कदम जरूरी हो गया था। 26 नवंबर को वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड के दो जवानों की हत्या हुई थी, जिसका आरोपी एक अफगान नागरिक था। इसके अलावा 13 दिसंबर को सीरिया में इस्लामिक स्टेट के हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक दुभाषिए की मौत हो गई थी।

किन्हें मिलेगी छूट?

नई घोषणा में कुछ श्रेणियों को छूट दी गई है। इनमें शामिल हैं ग्रीन कार्ड धारक पहले से वैध वीजा रखने वाले लोग राजनयिक और खिलाड़ी राष्ट्रीय हित में अमेरिका आने वाले लोग इसके अलावा, केस-बाय-केस आधार पर छूट (वेवर) की व्यवस्था भी रखी गई है, हालांकि परिवार आधारित वीजा छूट को सीमित कर दिया गया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, जिन देशों पर प्रतिबंध लगाया गया है, वहां आतंकवादी खतरे, आंतरिक संघर्ष और वीजा नियमों के उल्लंघन की दर ज्यादा है। प्रशासन का साफ कहना है कि यह फैसला पूरी तरह अमेरिका की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते… डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध पर फिर किया बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...