नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इस्कॉन संगठन के संत चिन्मयकृष्ण की बांग्लादेश यूनुस सरकार द्वारा की गई गिरफ्तारी पर जहां बांग्लादेश में हिन्दू आक्रोशित हैं, विश्व हिन्दू परिषद भारत एवं अंतरराष्ट्रीय और भारत सरकार की प्रतिक्रिया अब तक सामने आई आई है। वहीं अब एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति के पद पर बैठने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश के हालिया हालात को लेकर वहां की सरकार पर तंज कसा है। ट्रंप ने बांग्लादेश की जेल से एक के बाद एक उग्रवादी, इस्लामिक आतंकवादी एवं इसी प्रकार की सोच रखनेवाले नेताओं की रिहाई और दूसरी तरफ इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को लेकर मुहम्मद यूनुस सरकार की आलोचना की है।
ट्रम्प ने एक्स हैंडल में मुहम्मद यूनुस पर ताना मारते हुए लिखा, “बांग्लादेश में,अल-कायदा आतंकवादी जशीमुद्दीन रहमानी को रिहा कर दिया गया। इस्कॉन पुजारी कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया। वेल्डन नोबेल शांति पुरस्कार विजेता यूनुस। मुझे लगता है कि बिडेन प्रशासन और सोरोस ने उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना है।”
बांग्लादेश में एक बार फिर अशांति की आग सुलगी
बांग्लादेश को लेकर डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह लिखे जाने के बाद इस पर अनेक टिप्पणिया भी सामने आई हैं। एक अमेरिकन ने लिखा है कि ‘‘और वे कहते हैं कि भारत फासीवादी है, ऐसा तब होता है जब समाज में कट्टरपंथ घुस जाता है, यह सह-अस्तित्व और सद्भाव के बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देता है और लोगों का एक समूह अल्पसंख्यकों पर प्रभुत्व जमा लेता है। बांग्लादेश अपने पतन की ओर बढ़ रहा है’’ दुनिया के ज्यादातर लोगों की यहां प्रतिक्रिया हिन्दुओं और ईसाईयों को बांग्लादेश में बचाने को लेकर सामने आई है । ध्यान दें कि बांग्लादेश में एक बार फिर अशांति की आग सुलग रही है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर चारों तरफ से अत्याचार जारी है।
चिन्मयकृष्ण दास को पुलिस ने देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया
बांग्लादेश सनातनी मंच के प्रवक्ता चिन्मयकृष्ण दास को पुलिस ने देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया है। इस्कॉन के पुंडरीक धाम के सर्वेसर्वा चिन्मयकृष्ण दास की गिरफ्तारी पर भारत सरकार पहले ही काफी चिंता जता चुकी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश सरकार को अपनी सभी चिंताओं से अवगत करा दिया है। भारत के बाद इस बार चिंता के वही स्वर अमेरिका के हैं।
ट्रंप ने यूनुस सरकार की आलोचन मुखरता के साथ की
अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर दोबारा बैठने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की भी आलोचना आज मुखरता के साथ कर रहे हैं। शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों की जेलों से एक के बाद एक इस्लामिक आतंकवादी एवं उग्रवादी नेताओं को रिहा करने का क्रम लगातार जारी है। इसे लेकर पड़ोसी देश भारत समेत कई देश चिंतित हैं, चिंता की यही छाप आज डोनाल्ड ट्रंप की आवाज़ में देखने को मिली है।





