back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिकी अदालत 24 जून को करेगी तहव्वुर राणा के व्यक्तिगत प्रत्यर्पण को लेकर सुनवाई

-भारतीय अधिकारियों की टीम के भी मौजूद रहने की संभावना सुप्रभा सक्सेना वॉशिंगटन, 22 जून (हि.स.)। अमेरिका की संघीय अदालत में 24 जून को तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के मामले में व्यक्तिगत रूप से सुनवाई होगी। इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि भारत से अधिकारियों का एक दल सुनवाई में शामिल होने के लिए अमेरिका पहुंच गया है। दरअसल, इससे पहले लॉस एंजेल्स में अमेरिकी जिला न्यायालय की न्यायाधीश जैकलीन चुलजियान ने 05 अप्रैल के अपने आदेश में 59 वर्षीय राणा के प्रत्यर्पण के मामले में व्यक्तिगत सुनवाई की तारीख 22 अप्रैल से 24 जून कर दी थी। उल्लेखनीय है कि राणा 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले में शामिल होने के मामले में भारत में वांछित है। राणा लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली का बचपन का दोस्त है। भारत के अनुरोध पर राणा को मुंबई आतंकवादी हमले में संलिप्तता के आरोप में लॉस एंजेल्स में 10 जून, 2020 को दोबारा गिरफ्तार किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...