back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन में स्थित अमेरिका की जैविक प्रयोगशालाओंकी जांच करने की आवश्यकता है

बीजिंग, 30 मार्च (आईएएनएस)। रूसी रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में यह घोषणा की कि सबूत से यह जाहिर हुआ है कि यूक्रेन में स्थित अमेरिका की जैविक प्रयोगशालाएं गुप्त रूप से रोगजनकों को फैलाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। इस पर इराक में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख हथियार निरीक्षक, पूर्व अमेरिकी मरीन कॉर्प्स के खुफिया अधिकारी स्कॉट रिटर ने कहा कि गंभीरता से उन प्रयोगशालाओं की जांच करने की आवश्यकता है। केवल ऐसा करके यह साबित किया जा सकेगा कि अमेरिका ने जैविक हथियार के निषेध संधि का पालन किया है या नहीं। रिटर के अनुसार हालांकि उक्त जैविक प्रयोगशालाएं यूक्रेन में स्थित हैं। लेकिन बेशक उन का नियंत्रण अमेरिका के हाथों में है। क्योंकि उन प्रयोगशालाओं का संचालन वर्ष 2005 में यूक्रेन व अमेरिका द्वारा हस्ताक्षर किये गये ज्ञापन के आधार पर किया जाता है। वर्ष 2021 के अंत में अमेरिका ने जैविक हथियार के निषेध संधि के सदस्य देशों के सम्मेलन में दस्तावेज जारी किये। इसके अनुसार यूक्रेन में अमेरिका की कुल 26 जैविक प्रयोगशालाओं समेत सहयोग सुविधाएं स्थित हैं। इस की चर्चा में रिटर ने कहा कि हमें पता नहीं है कि 26 जैविक प्रयोगशालाओं की स्थापना की आवश्यकता क्या है? और रूस द्वारा आरोप लगाये गये कार्यक्रमों को अस्तित्व की अनुमति क्यों है? अमेरिका को इन सवालों के जवाब देने होंगे। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵