बीजिंग, 9 मार्च (आईएएनएस)। रूस के खिलाफ अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए ऊर्जा प्रतिबंधों की चर्चा करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 9 मार्च को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय कानूनी आधार न होने वाले एकतरफा प्रतिबंधों का कड़ा विरोध करता है। संबंधित प्रतिबंध केवल दो हार या ज्यादा हार की स्थिति लाएगा, जिससे टकराव और तेज होगा। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में रूस से तेल, प्राकृतिक गैस और अन्य ऊर्जा के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। वहीं, यूरोपीय आयोग ने यह भी घोषणा की कि वह इस साल रूस के प्राकृतिक गैस के आयात में दो-तिहाई की कटौती करेगा और धीरे-धीरे रूसी ऊर्जा पर अपनी निर्भरता को कम करेगा। उधर, ब्रिटेन ने घोषणा की कि वह 2022 के अंत से पहले धीरे-धीरे रूसी तेल का आयात बंद कर देगा। इसकी चर्चा करते हुए चीनी प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने कहा कि प्रतिबंधों से शांति और सुरक्षा नहीं आएगी, बल्कि संबंधित देशों की अर्थव्यवस्था और लोगों की आजीविका के लिए गंभीर कठिनाइयां ही पैदा होंगी। चीन और रूस ने हमेशा अच्छा ऊर्जा सहयोग संबंध बनाए रखा है, और दोनों पक्ष आपसी सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ की भावना से तेल और गैस सहित सामान्य व्यापार सहयोग करना जारी रखेंगे। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम





