back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन की नाटो सदस्यता रूस के साथ ब्लॉक के संबंधों को नुकसान पहुंचाएगी: लावरोव

मास्को, 31 जनवरी (आईएएनएस)। यूक्रेन के उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने से रूस और गठबंधन के बीच संबंध गंभीर रूप से कमजोर होंगे। ये जानकारी रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दी। लावरोव ने एक रूसी टीवी कार्यक्रम में कहा, हर कोई समझता है कि यूक्रेन (नाटो में शामिल होने के लिए) तैयार नहीं है और नाटो की सुरक्षा को मजबूत करने में कोई योगदान नहीं देगा। सिन्हुआ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, नाटो के रक्षात्मक बयानों पर टिप्पणी करते हुए, शीर्ष राजनयिक ने याद किया कि कैसे अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य गुट ने लगभग तीन महीने तक यूगोस्लाविया पर बमबारी की। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन करते हुए लीबिया पर आक्रमण किया। उन्होंने कहा कि रूस नाटो के सदस्य देशों और यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन को आधिकारिक अनुरोध भेज रहा है, जिसमें उनसे यह समझाने का आग्रह किया गया कि वे इस सिद्धांत के तहत क्या करने का इरादा रखते हैं। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...