back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन ने रूस के साथ कैदियों का आदान-प्रदान किया

कीव, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने घोषणा की कि यूक्रेन ने रूस के साथ कैदियों का आदान-प्रदान किया है, जिसमें पांच घायल सैनिकों सहित 45 लोगों को वापस लाया गया है। गुरुवार को एक फेसबुक पोस्ट में मंत्री ने कहा कि 45 लोगों में 13 अधिकारी, 20 सैनिक और 12 नागरिक शामिल हैं। 19 अप्रैल को, यूक्रेनी अधिकारियों ने 76 लोगों को बचाया था, जिनमें से 60 सशस्त्र बल के जवान थे, जबकि बाकी नागरिक थे। 24 मार्च को, यूक्रेनी अधिकारियों ने 10 युद्ध कैदियों के बदले 10 का आदान-प्रदान किया। इससे पहले, यूक्रेनी अधिकारियों ने 11 मार्च को अपहरण किए गए मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव के लिए नौ रूसी सैनिकों का आदान-प्रदान किया था। यूक्रेन के सैन्य नेतृत्व ने युद्ध बंदियों के आदान-प्रदान का फैसला किया था। 15 अप्रैल को, खेरसॉन क्षेत्र में, उक्रेन की सेना ने 4 रूसी सैनिकों के बदले 5 यूक्रेनी सैनिकों को छुड़ाया था। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵