साइबर सुरक्षा के लिए ब्रिटेन में चीन के टिक टॉक पर शिकंजा कसना शुरू

ब्रिटेन में चीन के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया ऐप टिक टॉक पर शिकंजा कसने लगा है। नए प्रतिबंधों में इसे संसदीय उपकरणों और नेटवर्क से ब्लॉक करने का फैसला किया गया है
साइबर सुरक्षा के लिए ब्रिटेन में चीन के टिक टॉक पर शिकंजा कसना शुरू

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन में चीन के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया ऐप टिक टॉक पर शिकंजा कसने लगा है। नए प्रतिबंधों में इसे संसदीय उपकरणों और नेटवर्क से ब्लॉक करने का फैसला किया गया है। सरकार के इस फैसले पर हाउस ऑफ कॉमंस और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के आयोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने घोषणा की है कि साइबर सुरक्षा जरूरी है। इसलिए आधिकारिक उपकरणों से इसे बाहर यानी ब्लॉक कर दिया जाएगा।

भारत में भी टिकटाक बैन कर दिया गया

बता दें कि भारत में भी टिकटाक बैन कर दिया गया है। यहां पर भी इसे सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बैन किया गया था। पीएम मोदी सरकार ने इस टिकटाक के साथ कई अन्य को भी देश की सुरक्षा में सेंध लगाने के कारण बंद करने का निर्णय लिया था। हालांकि इसके बाद कई अन्य एप मार्केट में आ गए जिसके बाद इस एप के यूजर दूसरे प्लेटफार्म पर शिफ्ट कर गए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in